By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Book GyaanBook GyaanBook Gyaan
  • Spiritual Story
    • Ram Charit Manas
    • Brahmavaivarta Purana
  • Book Summary
    • Self Help
    • Spiritual
    • Biography
    • Business
    • Spiritual Fiction
    • Kavita-Shayari
    • Yoga
  • Short Article
    • Short Story
    • Top Ten
Reading: Abdul Kalam ki Jivani – मिसाइल मैन से रास्ट्रपति तक की प्रेरक कहानी”
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Book GyaanBook Gyaan
Font ResizerAa
  • Home
  • Spiritual Story
  • Book Summary
    • Self Help
    • Spiritual
    • Biography
    • Business
    • Spiritual Fiction
    • Kavita-Shayari
  • Short Article
    • Short Story
    • Top Ten
  • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
Kalam Biography
Book Gyaan > Blog > Biography > Abdul Kalam ki Jivani – मिसाइल मैन से रास्ट्रपति तक की प्रेरक कहानी”
Biography

Abdul Kalam ki Jivani – मिसाइल मैन से रास्ट्रपति तक की प्रेरक कहानी”

Rajesh Kumar
Last updated: 23/09/2026 1:12 am
Rajesh Kumar
Published: 05/09/2025
Share
9 Min Read
SHARE

Abdul Kalam ki Jivani, उनके जीवन संघर्ष, मेहनत और सकारात्मक सोच का एक ऐसा उदाहरण है जिससे हर इंसान प्रेरणा ले सकता है। भारत के महान वैज्ञानिक, शिक्षक और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को पूरा देश मिसाइल मैन के नाम से जानता है।

Kalam_Biography
Abdul Kalam ki Biography

 

👉 इस लेख में हम जानेंगे – 

  • अब्दुल कलाम का बचपन और परिवार
  • उनकी शिक्षा और शुरुआती जीवन
  • वैज्ञानिक के रूप में योगदान
  • राष्ट्रपति बनने तक की यात्रा
  • उनके विचार और जीवन से सीख 

🎯अब्दुल कलाम –  एक नजर में (Quick Facts)                        

  • पूरा नाम: अवुल पकिर जैनुलाब्दीन अब्दुल कलाम 
  • जन्म: 15 अक्टूबर1921 रामेश्वरम तमिलनाडु
  • पिता का नाम: जैनुलाब्दीन (नौकाएं चलाने का कार्य)
  • माता का नाम: आशियम्मा 
  • शिक्षा: मद्रास इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (MIT)
  • उपाधि: मिसाइल मैन ऑफ़ इंडिया
  • राष्ट्रपति कार्यकाल: 2002-2007
  • निधन: 27 जुलाई 2015, शिलांग (IIM लेक्चर के दौरान)

 

Table of Contents

Toggle
  • 🌱 बचपन और परिवार
  • 📒 शिक्षा – कठिनाइयों के बीच संघर्ष
  • 💡पहले काम और प्रेरणा
  • 🧭 वैज्ञानिक रूप में उपलब्धियां
  • लेखक और प्रेरक व्यक्तित्व:
  • अब्दुल कलाम के प्रेरक विचार (Quotes) 
  • निधन:
  • जीवन से सीख:
  • FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)
  • निष्कर्ष: (Conclusion)

🌱 बचपन और परिवार

अब्दुल कलाम का जन्म तमिलनाडु के रामेश्वरम में एक सामान्य मुस्लिम परिवार में हुआ था। उनके पिता एक सामान्य नाविक थे। वे रामेश्वरम तथा धनुष कोटी के बीच यात्रियों को लेकर आने जाने का काम करते थे यह दूरी लगभग 22 किलोमीटर के आसपास थी। 

अपने पुराने दिनों को याद करते हुए कलाम जी ने कहा है “जब मैं दिल्ली में था, तो वहां दिल्ली के आवास में अर्जुन का एक विशाल पेड़ था। इस पेड़ की सुंदरता, भव्यता और उसका  अस्तित्व बिल्कुल मुझे मेरे पिताजी की याद दिलाती थी; और मैं चुपचाप इस पेड़ से बातें करता रहता था।” 

उनकी मां एक साधारण गृहणी थी। आर्थिक स्थिति कोई बहुत मजबूत नहीं थी, लेकिन परिवार में ईमानदारी, धार्मिकता और सेवा भाव की जड़े काफी गहरी थी।

“कई वर्ष पहले कलाम ने अपनी मां के लिए एक कविता लिखी थी; जिसकी शुरुआती पंक्तियां इस प्रकार थी –

सागर की लहरें, सुनहरी रेत, यात्रियों की आस्था 

रामेश्वरम की मस्जिद वाली गली 

सब आपस में मिलकर एक हो जाती हैं, वह है मेरी मां!”

कलाम के जीवन में जो दूसरी महिला का सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ा, वह थी उनकी बड़ी बहन ज़ोहरा। ज़ोहरा अपने भाई बहनों में सबसे बड़ी थी और वह उनकी मां की तरह ही कलम से बहुत प्यार करती थी।

कलाम ने बचपन से ही कठिन परिश्रम और अनुशासन को अपना आधार बनाया था।हर सुबह 4:00 बजे उठकर पढ़ाई करते और दिन में अखबार बाँट कर घर की आर्थिक स्थिति में अपना थोड़ा, मगर बहुमूल्य योगदान दिया करते थे। 

📒 शिक्षा – कठिनाइयों के बीच संघर्ष

स्कूल में वह गणित और विज्ञानों में विशेष रूप से तेज थे।

शुरुआती पढ़ाई रामेश्वरम के स्कूल से पूरी की।

आगे चलकर उन्होंने सेंट जोसेफ कॉलेज तिरुचिरापल्ली से भौतिक में स्तानक किया।

इसके बाद उन्होंने मद्रास इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी (MIT) से एरोनॉटिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की।

👉 MIT में दाखिला दिलवाने के लिए उनकी बहन जोहर ने साहूकार के पास अपने जेवर गिरवी रखें। कलाम ने कड़ी मेहनत करके स्कॉलरशिप हासिल किया और अपनी बहन के गहनों को साहूकार के पास से छुड़वाया ।

 👉 पढ़ाई के दौरान कई बार फीस भरने में दिक्कत आई, लेकिन उनके दोस्तों और शिक्षकों ने सहयोग किया। 

💡पहले काम और प्रेरणा

जब कलाम की उम्र महज आठ साल की थी, उस समय उन्होंने महसूस किया कि घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। वह रोज सुबह अखबार के बंडल को उठाते और शहर पेपर बांटने के बाद वो स्कूल चले जाते। इस तरह से कलाम ने आठ वर्ष की अल्प आयु में ही घर की आय में योगदान देना प्रारंभ कर दिया था।

इससे उन्होंने सीखा कि मेहनत और आत्मनिर्भरता ही जीवन की असली पूंजी है।

उनके जीवन में कई गुरु और मार्गदर्शक आए – 

  • जैनुलाबुद्दीन (पिता) –  ईमानदारी और आध्यात्मिकता के प्रतीक, मस्जिद में ईमाम भी
  • अहमद जलालुद्दीन (रिश्तेदार – जीजा) – पढ़ाई के लिए काफी प्रोत्साहित किया
  • पक्षी लक्ष्मण शास्त्री (रामनाथ स्वामी मंदिर के पुरोहित) – धार्मिक सद्भाव का संदेश, वेदों का अच्छा ज्ञान 
  • फादर-बोडल (चर्च के पादरी) – सेवा और भाईचारे का आदर्श 

🧭 वैज्ञानिक रूप में उपलब्धियां

अब्दुल कलाम ने DRDO और ISRO में काम करते हुए भारत को रक्षा और अंतरिक्ष तकनीकी में काफी मजबूत किया। 

उनकी प्रमुख उपलब्धियां:

  • SLV-3 (Satellite Launch Vehicle) – भारत का पहला उपग्रह प्रक्षेपण अभियान
  • पृथ्वी मिसाइल
  • त्रिशूल मिसाइल
  • आकाश मिसाइल
  • नाग मिसाइल
  • ब्रह्मोस सूपरसैनिक क्रूज मिसाइल

👉 इन योगदानों के कारण उन्हें मिसाइल मैन ऑफ इंडिया कहा गया।

लेखक और प्रेरक व्यक्तित्व:

कलाम ने कई किताबें लिखीं, जिनमें सबसे प्रसिद्ध है:

  • Wings of Fire (आत्मकथा)
  • Ignited Minds
  • India 2020
  • My Journey

उनकी किताबें आज भी युवाओं को प्रेरित करती है।

अब्दुल कलाम के प्रेरक विचार (Quotes) 

“अगर तुम सूरज की तरह चमकता चाहते हो, तो पहले सूरज की तरह जलना सीखो।”

“सपना वह नहीं जो आप सोते समय देखते हैं,सपना वह है जो आपको सोने नहीं देता।”

“युवा शक्ति देश का भविष्य है।”

निधन:

27 जुलाई 2015 को डॉक्टर कलाम IIM शिलांग में लेक्चर देते समय अचानक गिर पड़े और उनका वहीं निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा में पूरा देश शोक में डूब गया। 

जीवन से सीख:

  • कठिनाइयों के बावजूद सपनों को मत छोड़ो।
  • शिक्षा और ज्ञान सबसे बड़ी शक्ति है।
  • ईमानदारी और अनुशासन सेहर लक्ष्यहासिल किया जा सकता है।
  • धर्म जाति या भाषा से ऊपर उठकरमानवता को महत्व दें।

FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)

डॉ अब्दुल कलाम का जन्म कब और कहां हुआ था?

कलाम जी का जन्म रामेश्वरम के धनुषकोडी गाँव में एक तमिल मुस्लिम परिवार में 15 October 1931 को हुआ था।

अब्दुल कलाम जी का पूरा नाम क्या है?

अब्दुल कलाम जी का पूरा नाम है – अवुल पकिर जैनुलाब्दीन अब्दुल कलाम है।

अब्दुल कलाम को मिसाइल मैन क्यों कहा जाता है?

क्योंकि उन्होंने पृथ्वी आकाश नाग और ब्रह्मोस जैसी मिसाइल के निर्माण मेंअहम भूमिका निभाई।

अब्दुल कलामकी प्रसिद्ध किताबें कौन सी है?

Wings of Fire, Ignited Minds, India 2020

अब्दुल कलाम जी का रास्ट्रपति कार्य काल कब से कब तक था?

डॉक्टर अब्दुल कलाम देश के ११वें राष्ट्रपति थे। उनका कार्यकाल 25 जुलाई 2002 से 25 जुलाई 2007 तक था। इसके साथ ही वो प्रसिद्ध वैज्ञानिक,शिक्षक और लेखक रहें हैं। 

अब्दुलकलाम का निधन कब हुआ?

27 जुलाई 2015 को IIM शिलांग में हुआ।

उनके जन्मदिवस को किस रूप में मनाया जाता है?

15 अक्टूबर को हर साल छात्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।

निष्कर्ष: (Conclusion)

“Abdul kalam ki biography – मेरी जीवन यात्रा” इस किताब से आप सभी को इस बात का ज्ञान मिल सकता है कि एक आम इन्सान से, एक ख़ास insaan कैसे बना जाता है।

डॉक्टर ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का जीवन बताता है कि सपनों को सच करने के लिए कड़ी मेहनत, सकारात्मक सोच और अनुशासन ही इंसान का सबसे बड़ा हथियार है। अब्दुल कलाम जी सिर्फ़ वैज्ञानिक या राष्ट्रपति ही नहीं थे, बल्कि करोड़ों युवाओं के प्रेरणा स्रोत थे।

👉 अगर हम उनकी शिक्षा और विचारों को अपनाएँ, तो न केवल व्यक्तिगत जीवन बदल सकता है बल्कि पूरा समाज भी आगे बढ़ सकता है।देश की तरक्की में युवाओं का एक महत्त्वपूर्ण योगदान हो सकता है 

Abdul Kalam द्वारा लिखी गई इस बुक से आप भी अपने जीवन में बदलाव लाना चाहते हैं या इस बुक को पढ़ना चाहते हैं तो इस लिंक के थ्रू इसका इसकी इसका पूरा डिटेल्स प्राइस या रिव्यू देख सकते हैं।

बुक ज्ञान का साथ, मन में विश्वास।

इसे भी पढ़े – 

  • 21vi sadi ka vyavsay : The Business of the 21st Century Book Summary in Hindi

 

Tulsidas Ji Ka Jeevan Parichay – जिन्होंने राम भक्ति से बदला समाज का स्वरूप
Twelfth Fail Book Summary: हारा वही जो लड़ा नहीं
The Laws of The Spirit World – Khorshed Bhavnagari ki drishti se
TAGGED:#Biography#LifeLessons
Share This Article
Pinterest Email Print
Share
ByRajesh Kumar
Follow:
Atomic Habits Book Summary in Hindi
Next Article 21vi sadi ka vyavsay 21vi sadi ka vyavsay : The Business of the 21st Century Book Summary in Hindi
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Category

  • Biography
  • Book Summary
  • Brahmavaivarta Purana
  • Business
  • Kavita-Shayari
  • Ram Charit Manas
  • Self Help
  • Short Story
  • Spiritual
  • Spiritual Fiction
  • Spiritual Story
  • Top Ten
  • Yoga

Book Gyaan

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Contact

Categories

  • Spiritual Story
  • Short Story
  • Top Ten
  • Biography

Find Us on Socials

© 2026 Book Gyaan. All rights reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?