By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Book GyaanBook GyaanBook Gyaan
  • Spiritual Story
    • Ram Charit Manas
    • Brahmavaivarta Purana
  • Book Summary
    • Self Help
    • Spiritual
    • Biography
    • Business
    • Spiritual Fiction
    • Kavita-Shayari
    • Yoga
  • Short Article
    • Short Story
    • Top Ten
Reading: Twelfth Fail Book Summary: हारा वही जो लड़ा नहीं
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Book GyaanBook Gyaan
Font ResizerAa
  • Home
  • Spiritual Story
  • Book Summary
    • Self Help
    • Spiritual
    • Biography
    • Business
    • Spiritual Fiction
    • Kavita-Shayari
  • Short Article
    • Short Story
    • Top Ten
  • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
12th Fail book summary
Book Gyaan > Blog > Biography > Twelfth Fail Book Summary: हारा वही जो लड़ा नहीं
Biography

Twelfth Fail Book Summary: हारा वही जो लड़ा नहीं

Rajesh Kumar
Last updated: 25/09/2026 1:10 am
Rajesh Kumar
Published: 19/09/2025
Share
7 Min Read
SHARE

Twelfth Fail Book के कवर पेज पर लिखा ये वाक्य पढ़ने वाले को प्रेरणा देता है कि इस किताब में क्या मिलने वाला है! अनुराग पाठक द्वारा लिखित यह किताब आईपीएस मनोज शर्मा की सच्ची और प्रेरणादायक कहानी पर आधारित है। बारहवीं फेल होने के बाद भी मनोज शर्मा ने अपने संघर्ष और जुनून के दम पर सफलता पाई, जो हर विद्यार्थी के लिए एक मिसाल है।

Table of Contents

Toggle
  • Twelfth Fail Book Summary 
  • मनोज शर्मा: एक परिचय
  • SDM दुष्यंत सिंह का जीवन में प्रवेश
  • संघर्ष और लक्ष्य की ओर पहला कदम
  • IAS की तैयारी और कठिनाइयां
  • पुस्तक से प्रेरणा
  • बारहवीं फेल के बाद के सवाल – FAQ 
  •  

Twelfth Fail Book Summary 

ये किताब एक उम्मीद, एक उत्त्साह और लक्ष्य के प्रति एक जुनून भरने में पूरी तरह से कारगर है।अनुराग पाठक द्वारा लीखित 12th Fail  एक सत्य घटना पर आधारित है। जिसमें आईपीएस मनोज शर्मा के फ़र्श से अर्श तक की कहानी का उल्लेख किया गया है। 

मनोज शर्मा: एक परिचय

मुरैना के छोटे से गाँव में रहने वाले मनोज का पढ़ाई में ज्यादा मन नहीं लगता था। बारहवीं की परीक्षा के दिन की एक घटना ने उनकी सोच बदल दी। एक सुबह जब छत पर सोये हुए मनोज की नींद खुली तो उसने देखा कि कुएँ पर पास की औरतें पानी भरने आयीं हैं, फिर क्या था तुरंत ही मनोज ने मैथ की किताब निकाली और ज़ोर ज़ोर से पढ़ने लगा। जैसे वो कुएँ पर पानी भरने आयी औरतों को दिखा रहा था कि वो कितना ज़्यादा पढ़ता है।तभी एक औरत ने बोला, “एक मेरा लड़का है जो कभी पढ़ता ही नहीं हैं और मनोज को देखो वो कितना मन लगा करके पढ़ता है।” इसे सुनकर मनोज बहुत ही खुश हुआ। मगर उसे क्या पता था कि आज ही उसकी इस छवि को बहुत बड़ा झटका लगने वाला था।

SDM दुष्यंत सिंह का जीवन में प्रवेश

गणित का पेपर देने के लिए परीक्षा हाल में बैठा मनोज बहुत उत्त्साहित हो रहा था।सभी विद्यार्थियों के साथ – साथ मनोज को भी गणित का पेपर मिला। तभी सभी चिल्लाने लगें SDM दुष्यन्त सिंह स्कूल में आये हैं, इस बार वो नक़ल नहीं होने देंगे। SDM दुष्यन्त सिंह की इस करवाई से मनोज को काफ़ी आश्चर्य हो रहा था। मनोज 12th में फेल हो गया। लेकिन वो SDM दुष्यन्त सिंह के रौब, रुतबे से प्रभावित हुए बिना नहीं रह सका, और उन्होंने SDM दुष्यन्त सिंह की तरह SDM बनने का सपना देखा।

संघर्ष और लक्ष्य की ओर पहला कदम

मनोज की पारिवारिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं थी। मनोज के पिता राम वीर शर्मा एक सत्यनिष्ठ ईमानदार आदमी थे।जिसकी वजह से अक्सर आर्थिक तंगी बनी रहती थी। माँ एक ग्रहणी थी। आर्थिक तंगी के बावजूद मनोज ने मेहनत जारी रखी। उन्होंने बिना नक़ल किए बारहवीं पास की और आगे की पढ़ाई के लिए ग्वालियर चले गए, और आगे की पढ़ाई उसने MLB College, Gwalior से B.A. की पढ़ाई पूरी की।अब वो PSC की परीक्षा में शामिल होने के योग्य हो गए थे।

IAS की तैयारी और कठिनाइयां

आगे की ज़िंदगी मनोज के लिए इतनी आसान नहीं होने वाली थी।अपने पिता के निलम्बित होने की वजह से उसे बहुत ज़्यादा आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था।इसके लिए उसने लाइब्रेरी में नौकरी कर ली। तभी एक समाचार आया कि सरकारी खर्चे में कटौती के कारण इस साल मध्य प्रदेश में PSC की परीक्षा आयोजित नहीं होगी। मनोज दिल्ली आ गया और वहाँ मुखर्जी नगर में रह कर IAS की तैयारी करने लगा। 

दिल्ली में IAS की तैयारी के दौरान मनोज ने कई संघर्ष किए। आर्थिक परेशानी, नौकरी करना, और मन में सफल होने का जूनून बताते हैं कि उन्होंने कभी हार नहीं मानी। इसी दौरान उनकी मुलाकात श्रद्धा से हुई, जिनसे उन्हें प्यार भी हुआ।

कई तरह की चुनौतियों का सामना करते हुए आख़िर कार मनोज शर्मा ने अपने अंतिम attempt में IAS की परीक्षा को पास कर लिया और भारतीय पुलिस सेवा को प्राप्त किया। 

पुस्तक से प्रेरणा

यह किताब इस बात का उदाहरण है कि जीवन में हारना कोई विकल्प नहीं है। मनोज शर्मा का जीवन दिखाता है कि कैसे निराशा के बाद भी सफलता को पा सकते हैं। इस किताब को हर छात्र को और हर प्रेरणा चाहने वाले को पढ़ना चाहिए।

👉 अगर आप इस किताब के बारे में और जानकारी चाहते हैं तो इस लिंक के थ्रू जान सकते हैं।  

बारहवीं फेल के बाद के सवाल – FAQ 

Q1: इस किताब को कौन पढ़ सकता है?

यह किताब केवल प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों के लिए नहीं, बल्कि सभी के लिए प्रेरणादायक है। यह दिखाती है कि यदि लगन सच्ची हो तो कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

Q2: लेखक कौन हैं?

यह किताब अनुराग पाठक द्वारा लिखी गई है, जो मनोज शर्मा के जीवन संघर्ष को दर्शाती है।

Q3: मनोज शर्मा कौन हैं?

मनोज शर्मा मुरैना के बिलगांव के रहने वाले हैं, जिन्होंने आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद देश की सबसे कठिन और सर्वोच्च परीक्षा UPSC पास की।

Q4: मनोज शर्मा की पत्नी कौन हैं?

श्रद्धा जोशी, जो एक IRS ऑफिसर हैं, मनोज शर्मा की जीवन संगिनी हैं।

Q5: 12th Fail किताब का इंग्लिश वर्जन कैसे पढ़ें?

इस किताब का अंग्रेजी वर्जन विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफार्म से खरीदा जा सकता है।आप इस लिंक के थ्रू Twelfth Fail Book के इंग्लिश वर्ज़न को ख़रीद सकते हैं।

अन्य बेहतरीन बुक समरी –

Inner Engineering Book Sadhguru’: जानिए इस पुस्तक में छिपी शक्तियों को!

Top Ten Facts about Abdul Kalam

बुक ज्ञान का साथ, मन में विश्वास।

 

Tulsidas Ji Ka Jeevan Parichay – जिन्होंने राम भक्ति से बदला समाज का स्वरूप
Ichigo Ichie Book Summary in Hindi | वर्तमान को जीने की जापानी कला
amazing world of animals: जानिए जानवरों से सीखने योग्य जीवन के गुण
Abdul Kalam ki Jivani – मिसाइल मैन से रास्ट्रपति तक की प्रेरक कहानी”
Sambhala gaon Story | वो पल जो जीवन बदल देता है
TAGGED:#Biography#MotivationalIPS Manoj Sharma
Share This Article
Pinterest Email Print
Share
ByRajesh Kumar
Follow:
Atomic Habits Book Summary in Hindi
Previous Article 21vi sadi ka vyavsay 21vi sadi ka vyavsay : The Business of the 21st Century Book Summary in Hindi
Next Article Inner Engineering Book Summary Inner Engineering Book Summary in Hindi | इनर इंजीनियरिंग बुक समरी
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Category

  • Biography
  • Book Summary
  • Brahmavaivarta Purana
  • Business
  • Kavita-Shayari
  • Ram Charit Manas
  • Self Help
  • Short Story
  • Spiritual
  • Spiritual Fiction
  • Spiritual Story
  • Top Ten
  • Yoga

Book Gyaan

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Contact

Categories

  • Spiritual Story
  • Short Story
  • Top Ten
  • Biography

Find Us on Socials

© 2026 Book Gyaan. All rights reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?